
श्रीकांत दास / विशाल विचार
बरहरवा, साहिबगंज नगर कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण एवं विस्तृत बैठक सोमवार को बरहरवा कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मनोज घोष ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव तनवीर आलम उपस्थित थे।मुख्य अतिथि तनवीर आलम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर सक्रियता, एकजुटता और निरंतर जनसंपर्क अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नगर एवं प्रखंड इकाइयों से अपने-अपने क्षेत्रों में योजनाबद्ध ढंग से काम करने तथा जनता के बीच लगातार उपस्थिति बनाए रखने का आह्वान किया।बैठक में संगठनात्मक ढाँचे को सुदृढ़ करने, बूथ स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने तथा बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी द्वारा उठाए जाने वाले कदमों पर विस्तार से चर्चा की गई। आगामी नगर स्तरीय कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने, सदस्यता अभियान को गति देने और युवाओं व महिलाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

तनवीर आलम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल चुनावी संगठन नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देने वाला जनांदोलन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे एकजुट होकर जनता के बीच जाएँ, उनकी समस्याएँ सुनें और पार्टी की विचारधारा को घर-घर पहुँचाएँ।अंत में नगर अध्यक्ष मनोज घोष ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा जब प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासन, समर्पण और सेवा भावना के साथ काम करेगा। उन्होंने क्षेत्र में कांग्रेस की सक्रियता को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प दोहराने का आग्रह किया।बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित थे—जिला अध्यक्ष बरकत खान, वरिष्ठ कांग्रेसी गुलाब रब्बानी, मो. नसीरुद्दीन, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अशोक दास, प्रखंड अध्यक्ष रंजित टुडू, सहनवाज नासिर, नेहाल अख्तर, भोलानाथ महतो, थॉमस रॉबर्ट, निताय सरकार, विक्की कर्मकार, राकेश शेख, धर्मेंद साहा, विष्णु माल, अजीत कुमार रॉय, संतोष झा, आफताब आलम, छोटेलाल रमानी, आलमगीर मंसूरी, सत्यम यादव, लक्ष्मीकांत युवराज सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
