सुमन कुमार दत्ता /विशाल विचार

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़): भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय की अध्यक्षता में बुधवार देर शाम लिट्टीपाड़ा प्रखंड के कारियोडीह में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत लिट्टीपाड़ा विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा एवं दुर्गा मरांडी ने शिरकत की।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने विश्व को भारत की शक्ति का परिचय कराया है। आज हमारे पास एक ऐसा नेता है जो किसी भी दबाव में झुकने वाला नहीं है। हमें ऐसे नेता को और सशक्त बनाना है।” उन्होंने आगे कहा कि “स्वदेशी अभियान आत्मनिर्भर भारत की नींव है। हमें अपनी ताकत खुद खड़ी करनी है — एक लकीर के बगल में बड़ी लकीर खींचकर।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि “आज स्वदेशी की परिभाषा को नए सिरे से समझने की जरूरत है। स्वदेशी वही है जिसमें भारत के लोगों का परिश्रम और पसीना शामिल हो। हमें ऐसे उत्पादों को प्राथमिकता देनी होगी जो भारतीय कंपनियों द्वारा निर्मित हैं।”

प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी ने अपने संबोधन में कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ का नारा दिया है। हमें दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग सुनिश्चित करना होगा।” उन्होंने बताया कि आज भारत ट्रैक्टर निर्माण में विश्व में पहले, बस निर्माण में दूसरे और हैवी ट्रक निर्माण में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि “स्वदेशी आंदोलन अर्थव्यवस्था के विकेंद्रीकरण की कुंजी है।”

इस कार्यक्रम का संचालन बिचामहल मंडल अध्यक्ष धनेश्वर साहा ने किया। कार्यक्रम में अजजा मोर्चा की प्रदेश मंत्री अनीता मुर्मू, अजा मोर्चा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास, वरिष्ठ नेता साहेब हांसदा, क़िस्टू सोरेन, सुकुमार मंडल, आशीष हेंब्रम, नकुल साह, बेणेश्वर सोरेन, निमाई ठाकुर, दयाल साहा, गुरु दयाल साहा, ईश्वर साहा, राहुल साहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

BJP #AatmanirbharBharat #SwadeshiAbhiyan #NarendraModi #JharkhandPolitics #Littipara #DilipVerma #DurgaMarandi #AmritPandey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *