सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ।

श्रीकांत दास / विशाल विचार

बरहरवा साहिबगंज बिंदुपाड़ा, सेवा का अधिकार सप्ताह के अवसर पर बिंदुपाड़ा पंचायत में गुरुवार को “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित हुए और विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों—जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सनी कुमार दास, सांसद प्रतिनिधि अब्दुल कादिर, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल गफूर, जिला सोशल मीडिया चेयरमैन नेहाल अख्तर, तथा पंचायत की मुखिया—द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने कहा कि कई सरकारी योजनाओं की जानकारी आज भी आम लोगों तक पूर्ण रूप से नहीं पहुँच पाती। इसलिए ऐसे शिविरों के माध्यम से योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने शिविर में लगे विभिन्न स्टॉलों पर उपलब्ध सेवाओं की विस्तृत जानकारी भी दी।प्रखंड विकास पदाधिकारी सनी कुमार दास ने बताया कि सरकार का उद्देश्य है कि योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और सीधे नागरिकों तक पहुँचे। इसी क्रम में यह अभियान गांव-गांव चलाया जा रहा है।शिविर में उपलब्ध सेवाएँ शिविर में ग्रामीणों को निम्नलिखित प्रमाण पत्र एवं सेवाओं से संबंधित जानकारी और सहायता प्रदान की गई जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र राशन कार्ड प्रधानमंत्री आवास योजना मुख्यमंत्री मंइया सम्मान योजना बिजली विभाग से संबंधित सेवाएँ होल्डिंग टैक्स अन्य कल्याणकारी योजनाएँ कई आवेदनों को मौके पर ही स्वीकार किया गया और ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निवारण किया गया।उपस्थित रहे कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण कार्यक्रम में सुभाजित मिश्रा, प्रमीत तिवारी, जहरुल खान, सफीकुल इस्लाम, डॉ. मोहम्मद अंसारी, अशोक घोष, दौरान चौधरी, सुफीउल्लाह शेख सहित दर्जनों कार्यकर्ता तथा सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *