
श्रीकांत दास / विशाल विचार
साहिबगंज जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में नगर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप सघन वाहन जांच एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान छोटे-बड़े सभी प्रकार के वाहनों की जांच की गई तथा विशेष रूप से बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस आदि अनिवार्य दस्तावेजों के बिना वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई।परिवहन विभाग की टीम ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल 30 वाहनों से लगभग ₹41,500 का जुर्माना वसूला। वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा मानकों का पालन करने, ओवर स्पीडिंग से बचने एवं सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया।अभियान में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह, REA अनुज पराशर, आईटी सहायक राजहंस, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमित गुप्ता सहित पुलिस बल उपस्थित रहे।
