
श्रीकांत दास / विशाल विचार
राजमहल साहिबगंज राजमहल प्रखंड के खुटहरी तथा महासिंहपुर पंचायत में कृषकों के लिए फसल सुरक्षा से संबंधित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रत्येक पंचायत से 48-48 किसानों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए कृषि विज्ञान से जुड़ी नवीनतम तकनीकों एवं वैज्ञानिक विधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषक उपकार लाइवलीहुड अपलिफ्टमेंट द्वारा संचालित एग्री क्लीनिक सेंटर, राजमहल के सौजन्य से आयोजित किया गया। प्रशिक्षण की जिम्मेदारी कृषि समन्वयक निकेश कुमार तथा प्रशिक्षक दीपक कुमार द्वारा संभाली गई।प्रशिक्षण में किसानों को दिए गए प्रमुख विषयों पर मार्गदर्शन बीज उपचार की आधुनिक प्रक्रिया एवं इसके लाभ मृदा स्वास्थ्य कार्ड (Soil Health Card) का महत्व और उपयोग फसलों में पाए जाने वाले प्रमुख रोग एवं हानिकारक कीटों की पहचान एकीकृत कीट प्रबंधन (IPM) एवं रोग प्रबंधन की प्रभावी तकनीकें सुरक्षित एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के उपाय प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने किसानों को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से फसल सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर जागरूक किया। साथ ही, उन्हें आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर उत्पादन बढ़ाने, खेतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, तथा कृषि को अधिक टिकाऊ एवं वैज्ञानिक बनाने के उपाय बताए गए।जिला प्रशासन द्वारा ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को आधुनिक तकनीक एवं वैज्ञानिक कृषि प्रणाली से जोड़ने का प्रयास निरंतर जारी है। इस तरह के प्रशिक्षण से किसानों में न केवल जागरूकता बढ़ती है, बल्कि फसल उत्पादन में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलता है।दो दिवसीय यह प्रशिक्षण कार्यक्रम किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक साबित हुआ।
