सुमन कुमार दत्ता/विशाल विचार

पाकुड़: उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर जिले में 31 अक्टूबर से 03 नवंबर 2025 तक तीन दिवसीय विशेष राजस्व शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों का उद्देश्य आमजन की राजस्व संबंधी समस्याओं का त्वरित निपटारा करना और सरकारी सेवाओं को जनता के द्वार तक पहुंचाना है।इन शिविरों में दाखिल-खारिज, भूमि सीमांकन, पंजी-2 सुधार, आय, जाति एवं आवासीय प्रमाणपत्र निर्गत, ऑनलाइन लगान रसीद जारी करने के साथ-साथ अन्य राजस्व से संबंधित मामलों का निष्पादन किया जाएगा।उपायुक्त ने बताया कि सभी अंचलों में निर्धारित तिथियों पर ये शिविर आयोजित होंगे, जिनमें संबंधित अंचल अधिकारी, राजस्व कर्मचारी एवं तकनीकी कर्मी उपस्थित रहेंगे ताकि सभी आवेदनों का मौके पर निपटारा किया जा सके।
शिविरों की तिथि एवं स्थान इस प्रकार हैं:-
पाकुड़ अंचल:
31.10.2025 – पंचायत भवन, नरोत्तमपुर
01.11.2025 – राजस्व कचहरी भवन, पाकुड़ एवं पंचायत भवन झिकरहटी
03.11.2025 – पंचायत भवन, पृथ्वीनगर
हिरणपुर अंचल:
31.10.2025 – पंचायत भवन, डांगापाड़ा
01.11.2025 – पंचायत भवन, तोड़ाई
03.11.2025 – अंचल कार्यालय, हिरणपुर
लिट्टीपाड़ा अंचल:
31.10.2025 – पंचायत भवन, सोनाधनी
01.11.2025 – पंचायत भवन, सुरजबेड़ा
03.11.2025 – पंचायत भवन, नवाडीह
अमड़ापाड़ा अंचल:
31.10.2025 – पंचायत भवन, आलूबेड़ा
01.11.2025 – पंचायत भवन, सिंगारसी
03.11.2025 – पंचायत भवन, जामुगड़िया
महेशपुर अंचल:
31.10.2025 – पंचायत भवन, देवीनगर
01.11.2025 – पंचायत भवन, बांकुड़ा
03.11.2025 – पंचायत भवन, तेलियापोखर
पाकुड़िया अंचल:
31.10.2025 – पंचायत भवन, डोमनगड़िया
01.11.2025 – पंचायत भवन, पलियादाहा
03.11.2025 – अंचल कार्यालय, पाकुड़िया
जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर निकटतम शिविर में पहुंचकर अपनी राजस्व संबंधी समस्याओं का समाधान कराएं। इन शिविरों से आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *