ग्रामीणों ने लिया दर्जनों सरकारी योजनाओं का लाभ; विधायक निसात आलम ने किया उद्घाटन।

श्रीकांत दास / विशाल विचार
बरहरवा साहिबगंज,सेवा का अधिकार सप्ताह के अंतर्गत आहुतग्राम पंचायत में शुक्रवार को “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर में भारी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही, जिन्होंने मौके पर ही विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाया।कार्यक्रम का उद्घाटन पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक योग्य व्यक्ति तक सरल, पारदर्शी और जवाबदेहीपूर्ण तरीके से उपलब्ध हो। इसी उद्देश्य से इस अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है।

शिविर में जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सनी कुमार दास, सांसद प्रतिनिधि अब्दुल कादिर, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल गफूर, पंचायत की मुखिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा ग्रामीणों को जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री मंइया सम्मान योजना, राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना, होल्डिंग टैक्स, बिजली विभाग की सेवाएँ समेत कई कल्याणकारी योजनाओं की प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही शिविर में बड़ी संख्या में आवेदनों का मौके पर ही स्वीकार किया गया तथा कई समस्याओं का त्वरित समाधान भी किया गया।शिविर के दौरान विधायक निसात आलम द्वारा पार्ली संपत्ति का वितरण किया गया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और समुचित व्यवस्था की सराहना की।कार्यक्रम में रैसूल अलम, नबीद अंजुम, रबीउल इस्लाम, दिलदार आलम, नेहाल अख्तर, शरीक रब्बानी, अजीत कुमार रॉय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
