
श्रीकांत दास / विशाल विचार
रांगा साहिबगंज जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में बुधवार को रांगा थाना क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 43 वाहनों की गहन जांच की गई।जांच के क्रम में मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन पाए जाने पर 23 वाहनों पर चालान किया गया, जिससे कुल ₹37,000 का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने बताया कि बिना हेलमेट, प्रदूषण प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस , फिटनेस, तथा ओवरलोडिंग से संबंधित नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह, आईटी सहायक राजहंस, थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव, एएसआई कामेश्वर मरांडी सहित रांगा थाना पुलिस बल मौजूद रहा।जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर विभाग लगातार सक्रिय है और आगे भी ऐसे अभियान समय–समय पर चलाए जाते रहेंगे। उन्होंने आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
