श्रीकांत दास। संवाददाता । विशाल विचार

साहिबगंज आगामी छठ महापर्व के अवसर पर शनिवार को साहिबगंज स्थित शकुंतला सहाय गंगा घाट पर एक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य घाट परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं भक्तिमय वातावरण में परिवर्तित करना था ताकि श्रद्धालु निर्बाध रूप से पूजा-अर्चना कर सकें।सफाई अभियान के दौरान सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, अंचल अधिकारी वास्की नाथ टुडू, नगर परिषद प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह, और सूचना विज्ञान पदाधिकारी उमेश कुमार ने स्वयं उपस्थित रहकर सफाई कार्यों का निरीक्षण और मार्गदर्शन किया। उन्होंने स्वयं भी सफाई में भाग लिया।अभियान में नगर परिषद कर्मियों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य और स्वच्छता कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। घाट परिसर की सफाई, कचरा उठाव, चूना छिड़काव तथा अस्थायी प्रकाश व्यवस्था की भी समुचित व्यवस्था की गई।अधिकारियों ने बताया कि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और “स्वच्छ घाट, सुरक्षित पर्व” की दिशा में सभी विभाग मिलकर कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *