
श्रीकांत दास / विशाल विचार
साहिबगंज। मंडल कारा, साहिबगंज में बंदियों के बीच दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन काराधीक्षक परमेश्वर भगत के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ प्रतियोगिता में बंदियों ने खेल भावना, उत्साह और उमंग के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर 100 मीटर दौड़, तीन पैर दौड़ तथा वरिष्ठ बंदियों के लिए स्लो दौड़ जैसी विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने पूरे जोश और आनंद के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया काराधीक्षक परमेश्वर भगत ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बंदियों में सकारात्मक सोच, अनुशासन और आपसी सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का समापन विजेताओं को पुरस्कृत कर एवं सामूहिक उत्सव के साथ किया गया।
