
श्रीकांत दास / विशाल विचार
साहिबगंज उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में गोपनीय कार्यालय परिसर में ग्रामीण कार्य विभाग (कार्य प्रमंडल) एवं एन०आर०ई०पी० के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में उपायुक्त हेमंत सती ने पिछली बैठक में निदेशक द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन की प्रगति रिपोर्ट ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कार्यों की गति में तेज़ी लाने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा सभी योजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए।उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना विकास और रोजगार सृजन से जुड़ी इन योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन अत्यंत महत्वपूर्ण है, ताकि आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।बैठक में कार्यपालक अभियंता NREP देवीलाल, सांसद प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
