श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला स्तरीय धान अधिप्राप्ति अनुश्रवण समिति की बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित की गई।बैठक में जिले के सभी प्रखंडों में लैम्स एवं पैक्स के माध्यम से चल रही धान अधिप्राप्ति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि अब तक की अधिप्राप्ति अपेक्षाकृत कम है। इस पर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को अधिप्राप्ति केंद्रों की संख्या बढ़ाने तथा निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध रूप से पूरा करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि किसानों को उपज का उचित मूल्य एवं पारदर्शी भुगतान सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अतः सभी प्रखंडों के प्रबंध समिति सचिव यह सुनिश्चित करें कि अधिप्राप्ति कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा, जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का, तथा जिला सहकारिता पदाधिकारी महादेव मुर्मू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *