श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कक्ष में भूमि संरक्षण विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में तालाब निर्माण, परकुलेशन टैंक, डिप बोरिंग, पंपसेट वितरण, मिनी ट्रैक्टर तथा मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण जैसी विकासात्मक योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।उपायुक्त हेमंत सती ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं में कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन तालाबों एवं परकुलेशन टैंकों से संबंधित भूमि विवादों का त्वरित समाधान किया जाए, ताकि ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक कार्यस्थल की नियमित निगरानी एवं भौतिक जांच की जाए तथा उसकी रिपोर्ट कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए, जिससे योजनाओं के प्रभाव एवं उपयोगिता का सही मूल्यांकन किया जा सके।बैठक में जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी राहुल गुप्ता सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *