
श्रीकांत दास / विशाल विचार
साहिबगंज, जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उत्पाद विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभागीय लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि उत्पाद दुकानों में कार्यरत कर्मियों के मानदेय भुगतान से संबंधित पत्राचार शीघ्र किया जाए, ताकि किसी प्रकार की देरी न हो।बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि जिले में अवैध उत्पाद निर्माण एवं विक्रय में संलिप्त 25 व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है, जिनमें से 16 आरोपी फरार हैं। इनकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निरंतर कार्रवाई की जा रही है।उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अवैध उत्पाद निर्माण एवं विक्रय पर पूर्ण रोक लगाने हेतु निरंतर छापामारी अभियान संचालित किए जाएं तथा कानून व्यवस्था और जनहित को ध्यान में रखते हुए सख्त कार्रवाई जारी रखी जाए।बैठक में जिला उत्पाद पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार, उत्पाद इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार राणा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
