श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में सोमवार जिला खेल एवं पर्यटन विभाग से संबंधित संचालित योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षात्मक बैठक उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित की गई।बैठक में उपायुक्त ने विभागीय पदाधिकारियों से जिले में संचालित खेल परिसर, खेल प्रशिक्षण केंद्रों, स्टेडियम निर्माण कार्य, खेल सामग्री वितरण तथा पर्यटन विकास योजनाओं की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कार्यों में गति लाने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए।बैठक में जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *