श्रीकांत दास / विशाल विचार

बरहरवा साहिबगंज बरहरवा, विधायक प्रतिनिधि बरकत खान अंचल अधिकारी कार्यालय पहुंचकर जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उपस्थित हुए।जनता दरबार में ग्रामीणों ने जमीन से संबंधित विवाद, भूमि अतिक्रमण, पीएम एवं अबुआ आवास, पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा कार्य, जाति–आय–निवास प्रमाणपत्र, आधार अपडेट, बैंक संबंधी समस्याएँ तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं।विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निष्पादन हेतु अग्रसारित किया। विशेष रूप से भूमि विवाद और गंभीर शिकायतों के मामले में बरकत खान स्वयं अंचल अधिकारी अनोज कुमार के कार्यालय पहुँचे और समाधान कराने का आग्रह किया। अंचल अधिकारी ने शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया।इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, दिलदार आलम, नेहाल अख्तर, हीरालाल साहा, छोटे लाल रामानी, अजीत कुमार रॉय, आलमगीर मंसूरी सहित कई कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *