सड़क दुर्घटना प्रबंधन एवं मुआवज़ा प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर।

श्रीकांत दास / विशाल विचार
साहिबगंज, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार सड़क दुर्घटना प्रबंधन को अधिक सटीक, त्वरित और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से iRAD/eDAR प्रणाली पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य दुर्घटना से जुड़े मामलों की समय पर डिजिटल प्रविष्टि, प्रभावी डेटा प्रबंधन तथा पीड़ितों को शीघ्र मुआवज़ा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाना रहा।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को निम्न प्रमुख विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया eDAR पोर्टल के माध्यम से दुर्घटना पीड़ितों को शीघ्र मुआवज़ा दिलाने की प्रक्रिया सभी थानों द्वारा iRAD/eDAR पर दुर्घटना डेटा की समय पर एवं सटीक प्रविष्टि सुनिश्चित करने की विधि एल्कोहल ब्रेथ एनालाइज़र के उपयोग एवं शराब पीकर वाहन चलाने की जांच की मानक प्रक्रिया Hit and Run मामलों के प्रभावी प्रबंधन हेतु दिशा-निर्देश Good Samaritan (नेक नागरिक) से संबंधित प्रावधान एवं संरक्षण नियमों की जानकारी कार्यक्रम में मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा, iRAD/eDAR मैनेजर मनोज कुमार, NIC साहिबगंज टीम, तथा जिले के सभी थाना प्रभारियों एवं पदाधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।बैठक के अंत में यह सुनिश्चित किया गया कि जिले में सड़क दुर्घटना रोकथाम, त्वरित केस प्रोसेसिंग, सड़क सुरक्षा एवं राहत-व्यवस्था को और अधिक परिणामोन्मुख बनाया जाए। जिला पुलिस प्रशासन द्वारा यह पहल सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम माना जा रहा है।
