श्रीकांत दास / विशाल विचार

राजमहल (साहिबगंज) असैनिक शल्य चिकित्सक-सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ॰ रामदेव पासवान की अध्यक्षता में राजमहल एवं उधवा प्रखंड के सभी सहिया एवं सहिया साथियों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आगामी एकीकृत रोग खोज पखवाड़ा की तैयारी एवं कार्ययोजना पर विशेष बल देना था।

इस दौरान डॉ॰ रामदेव पासवान ने सभी सहिया एवं सहिया साथियों को निर्देशित किया कि वे स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी घर-घर तक पहुँचाएँ, ताकि जनजागरूकता के माध्यम से रोग नियंत्रण और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सके।कार्यक्रम में राजमहल अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ॰ उदय टुडू, जिला सहिया समन्वयक संदीप कुमार, एस.टी.टी. सदानंद यादव, प्रखंड लेखा प्रबंधक अमित कुमार, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक विकास फ्रांसिस खालको, तथा प्रखंड डाटा मैनेजर नितिन मुर्मू सहित स्वास्थ्य विभाग के कई पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *