
श्रीकांत दास / विशाल विचार
राजमहल साहिबगंज मॉडल कॉलेज राजमहल, साहिबगंज में मंगलवार, को ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल साहिबगंज एवं कॉलेज की NSS इकाई के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय स्वेच्छा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों, शिक्षकों और कॉलेज के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से प्रसंज्जित कर्मकार, अक्षय, प्रसंजित मंडल, निशा कुमारी, तथा कॉलेज कर्मी श्याम लाल उरांव, जयकर सिंह, प्रकाश महतो आदि शामिल रहे। सभी रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से आगे आकर समाज में जागरूकता का संदेश दिया।कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने कहा, “रक्तदान—महादान है। यह ऐसा पुनीत कार्य है जिससे सीधे किसी ज़रूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है और एक परिवार की मदद भी की जा सकती है।” उन्होंने सभी रक्तदाताओं की भावना, समर्पण और निस्वार्थ सहयोग की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी।इस अवसर पर उपाधिक्षक, राजमहल सदर अस्पताल डॉ. उदय टुडू, मुस्कान कुमारी (CHO), सुभम गोस्वामी (Lab Assistant), संदीप कुमार (Lab Technician) भी उपस्थित थे।रक्तदान शिविर के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि साल में दो बार रक्तदान अवश्य करें और जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा आगे आएं।

