लंबित कार्यों को प्राथमिकता पर शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश, समयबद्ध भूमि अधिग्रहण पर विशेष जोर।

श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज।समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी हेमंत सती की अध्यक्षता में भू-अर्जन विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में अब तक की गई प्रगति की गहन समीक्षा की तथा संबंधित पदाधिकारियों से योजनावार विस्तृत जानकारी प्राप्त की।समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया कि सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विशेष रूप से भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामलों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादित करने पर उन्होंने कड़ा जोर दिया।उपायुक्त ने कहा कि भूमि अधिग्रहण योजनाओं का समयबद्ध और पारदर्शी क्रियान्वयन जिले के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इससे न केवल विकास परियोजनाओं को गति मिलेगी, बल्कि आम जनता को भी समय पर लाभ मिल सकेगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय, तत्परता एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी साहिबगंज अमर जॉन आईन्द, अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल सदानंद महतो, भू-अर्जन पदाधिकारी छुटेश्वर दास सहित जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी उपस्थित थे। सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे नियमित मॉनिटरिंग करते हुए कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करें और किसी भी स्तर पर उत्पन्न समस्याओं का त्वरित समाधान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *