श्रीकांत दास / विशाल विचार

राजमहल, साहिबगंज। राजमहल प्रखंड सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के तत्वावधान में चलंत लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख लक्ष्मी उरांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी मो. यूसुफ, तथा राजमहल व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता पीयूष मिश्रा और विकास कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।इस अवसर पर अधिवक्ता पीयूष मिश्रा ने उपस्थित ग्रामीणों को विधिक जागरूकता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “कानून सभी के लिए समान है। ऐसे कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य गरीब एवं वंचित वर्गों को शोषण से बचाने के लिए नि:शुल्क कानूनी सहायता प्रदान करना है।” उन्होंने लोगों से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का आग्रह किया।वहीं अधिवक्ता विकास कुमार ने स्थानीय समस्याओं, विशेषकर भूमि विवादों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “भूमि की खरीद-बिक्री पर सरकार की सख्त निगरानी रहती है। अत्यधिक लेनदेन की स्थिति में आयकर विभाग की ओर से नोटिस जारी हो सकती है, इसलिए सभी को विधिक प्रक्रिया का पालन अवश्य करना चाहिए।”उन्होंने साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर भी चर्चा की और कहा कि अंजान कॉल या लिंक पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत टोल-फ्री नंबर पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराएं।कार्यक्रम में पंचायत राज पदाधिकारी सूर्यनारायण चौधरी, प्रखंड समन्वयक अभिजीत कुमार, बीपीओ गगन बापू, मो. शाहजहां अंसारी, दिनेश कुमार, शादिकुल इस्लाम, पीएलवी सदस्य दिलनवाज अंसारी, शिला बास्की, विवेक कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मो. सिराजुल हक, गुरु बेसरा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *