
श्रीकांत दास / विशाल विचार
राजमहल साहिबगंज राजमहल रेलवे परिसर में झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन कुमार सानू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 21 दिसंबर 2025 को रतनपुर, बरहरवा में आयोजित होने वाले छाता दंगल जिला वार्षिक अधिवेशन की तैयारियों को अंतिम रूप देना था।बैठक में संगठन के केंद्र महामंत्री राजकुमार यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि यह अधिवेशन मजदूर वर्ग की समस्याओं और अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जनता के बीच मजबूती से रखने का बड़ा मंच है।उन्होंने निर्देश दिया कि 18 से 20 दिसंबर के बीच सभी प्रखंड क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाए, ताकि अधिक से अधिक मजदूर, किसान एवं आमजन इस अधिवेशन से जुड़कर इसे ऐतिहासिक रूप से सफल बना सकें।केंद्र उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी ने कहा कि यह अधिवेशन मजदूर संगठन की ताकत और एकता को नई दिशा देगा। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन विस्तार पर विशेष ध्यान दें और गांव-गांव जाकर मजदूर हितों के लिए संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों तथा संगठन की गतिविधियों की जानकारी लोगों तक पहुँचाएँ।बैठक में आगामी अधिवेशन की रूपरेखा, मंच संचालन, सुरक्षा व्यवस्था, स्वागत-समिति गठन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जनसंपर्क रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का ब्योरा देते हुए अधिवेशन को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।बैठक में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें विभिन्न प्रखंडों के प्रतिनिधि भी शामिल थे। सभी ने एक स्वर में कहा कि रतनपुर का यह जिला वार्षिक अधिवेशन मजदूर वर्ग की आवाज़ को नई मजबूती प्रदान करेगा और संगठन को प्रदेश में एक नई पहचान दिलाएगा।
