कृषि एवं सम्बद्ध विभागों की योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा।

श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति (DLMC) की महत्वपूर्ण बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित की गई। बैठक में कृषि, सहकारिता एवं उद्यान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना एवं कृषक पाठशाला योजना की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया।बैठक की शुरुआत में उपायुक्त ने विभागवार योजनाओं की वर्तमान स्थिति, प्रगति की गति, प्रमुख उपलब्धियों तथा कार्यान्वयन के दौरान आ रही चुनौतियों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि हर योजना को लक्ष्य के अनुरूप, पारदर्शिता के साथ और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना पर विशेष जोर उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि एवं आजीविका सुधार के लिए अत्यंत प्रभावी है। यह योजना किसानों को आधुनिक तकनीक, उन्नत कृषि उपकरण, वैज्ञानिक पद्धतियाँ तथा प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उनकी आय बढ़ाने में सहायक है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत चल रहे सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।प्रत्येक चरण में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।लक्ष्यभेदी कार्य योजना तैयार कर उसे समयबद्ध रूप से लागू किया जाए। कृषक पाठशाला योजना की विस्तृत समीक्षा बैठक में कृषक पाठशाला योजना पर भी विस्तृत चर्चा हुई। उपायुक्त ने कहा कि कृषि में नवाचार, बदलते जलवायु परिस्थितियों और जैविक खेती के महत्व को समझाने के लिए किसानों को प्रशिक्षण देना अत्यावश्यक है। उन्होंने निर्देश दिया कि किसानों के लिए नियमित प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएँ।जलवायु परिवर्तन से निपटने की तकनीकें किसानों तक पहुँचाई जाएँ।जैविक खेती, मिट्टी स्वास्थ्य सुधार और नई कृषि तकनीकों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएँ।किसानों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद कुमार एक्का, जिला सहकारिता पदाधिकारी महादेव मुर्मू, जिला मत्स्य पदाधिकारी विरेंद्र विन्हा, उद्यान पदाधिकारी अमितेश रंजन, जिला योजना एवं मूल्यांकन पदाधिकारी अरुण भोक्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *