
श्रीकांत दास / विशाल विचार
बरहरवा, साहिबगंज।झारखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर “सुबह ए झारखंड” कार्यक्रम के तहत बुधवार बरहरवा प्रखंड के सातगाछी पंचायत के विभिन्न ग्रामों में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अबुआ आवास योजना के लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया।कार्यक्रम के दौरान संकल्प सभा का आयोजन किया गया, जिसमें लाभुकों को स्वीकृति पत्र और आवास की चाबी प्रदान कर उनके “सपनों के घर” में प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर पंचायत के श्यामपुर ग्राम की देवंती बेवा, हरिप्रसाद रविदास, सातगाछी ग्राम के राजकुमार चौधरी, अजय रविदास, गंगाधर चौधरी तथा मधुआपाड़ा ग्राम के विनोद शाह सहित कई लाभुकों का गृह प्रवेश सम्पन्न हुआ।गृह प्रवेश कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, मुखिया पति मताल टुडू, पंचायत समिति सदस्य गणेश रविदास तथा उपमुखिया तस्सद्दुक हुसैन ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर लाभुकों को चाबी प्रदान की।इस मौके पर पंचायत सचिव अरुण शाह, रोजगार सेवक देवाशीष, स्वयंसेवक विकास कुशवाहा, सुभाष ठाकुर, हुस्नआरा, हीरालाल साहा, प्रमीत तिवारी, ज़मीरुल, मनोज रविदास, कुदूस शेख सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने झारखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर हर्ष और उत्साह व्यक्त किया।
