
श्रीकांत दास / विशाल विचार
साहिबगंज, झारखंड राज्य के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज साहिबगंज जिला प्रशासन द्वारा “रन फॉर झारखंड” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8 बजे जिला मुख्यालय स्थित साक्षरता चौक से हुआ, जहां उपायुक्त हेमंत सती एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया।
सुंदर और समृद्ध झारखंड के संकल्प” के साथ यह दौड़ साक्षरता चौक से सिदो-कान्हू स्टेडियम तक लगभग 5 किलोमीटर तक चली। इस अवसर पर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक तथा वरीय पदाधिकारियों ने भी दौड़ में भाग लेकर राज्य की एकता और विकास का संदेश दिया।कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों और नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने लायक थी।कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, साहिबगंज की छात्राओं ने आकर्षक बैंड प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की शुरुआत को ऊर्जावान बना दिया।आवासीय बालक एवं डे बोर्डिंग एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र, खेलो इंडिया कुश्ती सेंटर, फिजिकल अकादमी साहिबगंज, फिजिकल अकादमी भगत सिंह, टाइगर एथलेटिक्स क्लब सकरीगली सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिभागियों ने जोश से दौड़ में हिस्सा लिया।साहिबगंज मुख्यालय के साथ-साथ जिले के सभी प्रखंडों में भी “रन फॉर झारखंड” का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।सिदो-कान्हू स्टेडियम पहुंचने पर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।मंच संचालन जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार ने किया।समापन अवसर पर उपायुक्त हेमंत सती ने उपस्थित जनसमूह को “समृद्ध और विकसित झारखंड” के निर्माण का शपथ दिलाया।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, डीडीसी, आईटीडीए निदेशक, अपर समाहर्ता, सीएस, एसडीओ, एसडीपीओ, डीपीआरओ सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में खेल प्रशिक्षक योगेश यादव, माधव चंद्र घोष, गौतम झा, अशोक साहनी, कौशल किशोर मरांडी, गौरव प्रियदर्शी, मनोज कुमार, वीरेंद्र कुमार, राकेश राका, प्रकाश सिंह बादल, गौरव झा, निमाई चौधरी तथा जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी का विशेष योगदान रहा।प्रतियोगिता परिणाम पुरुष वर्ग प्रथम स्थान – सोनोत मरांडी, आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र, साहिबगंज द्वितीय स्थान – बिट्टू मरांडी, सकरीगली तृतीय स्थान – पिंटू कुम्हार, आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र, साहिबगंज बालिका वर्ग प्रथम स्थान – क्रांति कुमारी, साहिबगंज द्वितीय स्थान – रेशमा कुमारी, फिजिकल अकादमी, साहिबगंज तृतीय स्थान – छोटी कुमारी, खेलो इंडिया कुश्ती सेंटर, साहिबगंज उपायुक्त हेमंत सती ने कहा “झारखंड की स्थापना के 25 वर्ष हमारे लिए गर्व का विषय है। यह दौड़ न केवल स्वास्थ्य और फिटनेस का प्रतीक है, बल्कि राज्य की एकता, उत्साह और विकास के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।”पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने कहा “रन फॉर झारखंड जैसी पहल युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करती है। जिस तरह लोग एकजुट होकर दौड़े, उसी तरह हमें झारखंड को सुरक्षित, अपराधमुक्त और समृद्ध बनाने के लिए मिलकर काम करना होगा।”
