श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज झारखंड राज्य के स्थापना दिवस की रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में कल जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में “जल छाजन (जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम)” का आयोजन बड़े ही उत्साह, हर्षोल्लास एवं जनभागीदारी के साथ किया जाएगा।इस अवसर पर “जलछाजन रैली” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पंचायत प्रतिनिधि, स्वच्छाग्रही, जल सहिया, सखी मंडल सदस्य एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में भाग लेंगे। रैली के माध्यम से जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश पूरे क्षेत्र में फैलाए जाएंगे।कार्यक्रम के दौरान “झारखंड का इतिहास एवं विकास यात्रा” पर विशेष चर्चा सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्य के गठन से लेकर वर्तमान तक की प्रगति, लोक संस्कृति और परंपराओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।दिनभर कई आकर्षक एवं जनसहभागिता आधारित गतिविधियाँ आयोजित होंगी, जिनमें प्रमुख हैं जल संरक्षण गीत एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम पौधारोपण अभियान रंगोली प्रतियोगिता (जल एवं पर्यावरण थीम पर)प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा।यह कार्यक्रम न केवल झारखंड की रजत जयंती उत्सव को सार्थकता और जनसंपर्क का नया आयाम प्रदान करेगा, बल्कि समाज में जल संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन की दिशा में एक सशक्त संदेश भी देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *