श्रीकांत दास / विशाल विचार

राजमहल साहिबगंज राजमहल नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कासिम बाजार हनुमान घाट स्थित श्री श्री सार्वजनिक छठ पूजा समिति के सौजन्य से छठ महापर्व का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर वातावरण भक्ति, आस्था और उल्लास से सराबोर रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल , वार्ड पार्षद रेखा देवी, एवं मधु देवी को समिति की ओर से अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उज्ज्वल मंडल ने कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन किया और उपस्थित श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “छठ महापर्व लोक आस्था का सबसे बड़ा पर्व है, जो समाज में एकता, पवित्रता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है।”घाट परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक सजावट और भक्तिमय गीत-संगीत से सजाया गया था, जिससे सम्पूर्ण वातावरण आध्यात्मिकता से परिपूर्ण दिखाई दे रहा था।कार्यक्रम के सफल संचालन में समिति के अध्यक्ष मनीष महलदार, सचिव रोशन गुप्ता, उप सचिव राजीव रंजन ठाकुर, कोषाध्यक्ष प्रकाश यादव, सदस्य सौरभ गुप्ता, विक्रम प्रताप, विजय कुमार, लालू महलदार, संजय कुमार, सूरज महलदार, नीरज घोष, राजेश यादव, ध्रुव साहा सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भगवान भास्कर और छठी मइया से सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *