
श्रीकांत दास / विशाल विचार
साहिबगंज झारखंड विधानसभा की प्रत्यायुक्त विधान समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को परिसदन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति सरयू राय ने की। बैठक में जिले के सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी अपने-अपने विभागीय प्रतिवेदन के साथ ससमय उपस्थित हुए।बैठक के दौरान समिति के समक्ष जिले में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत समीक्षा एवं गहन चर्चा की गई। सभापति द्वारा योजनाओं की प्रगति, लाभुकों तक पहुँच, गुणवत्ता, पारदर्शिता तथा समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया गया।बैठक में निम्नलिखित योजनाओं एवं विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया सेवा का अधिकार अधिनियम राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना एवं स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली नई शिक्षा नीति का क्रियान्वयन उधवा बर्ड सैंक्चुरी का संरक्षण एवं विकास मंडरो फॉसिल पार्क का विकास राजमहल पहाड़ी क्षेत्र में उपलब्ध जीवाश्मों (फॉसिल्स) का संरक्षण सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ वृद्धा पेंशन योजना मईया सम्मान योजना विद्युत विभाग से संबंधित योजनाएँ हर घर नल-जल योजना मध्याह्न भोजन योजना सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन वितरण)सभापति सरयू राय ने सभी विभागों को योजनाओं के प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष बल देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक बिना किसी बाधा के समय पर पहुँचना चाहिए।उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं की नियमित समीक्षा, प्रगति की सतत निगरानी तथा जमीनी स्तर पर उत्पन्न समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक में क्षेत्रीय विकास के साथ-साथ प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण पर भी विशेष चर्चा हुई। उधवा बर्ड सैंक्चुरी, मंडरो फॉसिल पार्क तथा राजमहल पहाड़ी क्षेत्र में उपलब्ध जीवाश्मों के संरक्षण हेतु ठोस एवं दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करने पर बल दिया गया।अंत में सभापति ने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और सरकार की योजनाओं को धरातल पर सफलतापूर्वक उतारने की अपील की।
