श्रीकांत दास / विशाल विचार

राजमहल (साहिबगंज) राजमहल प्रखंड सभागार में जल सहिया के साथ प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सूर्यनारायण चौधरी ने की।बैठक के दौरान सभी जल सहिया से उनके-अपने क्षेत्र में चल रहे कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। पदाधिकारी सूर्यनारायण चौधरी ने कहा कि सभी जल सहिया को उनके कार्य के मूल्यांकन के आधार पर मानदेय का भुगतान किया जाएगा, इसलिए प्रत्येक जल सहिया को अपने कार्य में पूर्ण समर्पण और दक्षता दिखाते हुए सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में कार्य करना चाहिए।वहीं, मनरेगा बीपीओ गगन बापू ने कहा कि ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य के रूप में जल सहिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्हें जल स्रोतों की नियमित निगरानी करनी चाहिए, खराब पड़े हैंडपंप या पाइपलाइन की सूचना समय पर देना, आसपास की साफ-सफाई बनाए रखना और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना चाहिए, जिससे समाज में बीमारियों का खतरा कम हो। साथ ही जल की गुणवत्ता की जांच एवं दूषित जल की रिपोर्टिंग अपने वरीय पदाधिकारी को करनी चाहिए।बैठक में पूनम सिंह, रेखा देवी, सोना मरांडी, सरला देवी सहित अन्य जल सहिया उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *