
श्रीकांत दास / विशाल विचार
राजमहल साहिबगंज झारखंड राज्य की रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में “अपने पर्यटन स्थल को जानें” कार्यक्रम के तहत गुरुवार प्रखंड परिसर राजमहल से सिंहीदलान तक एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया।इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजमहल मो. यूसुफ तथा कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत राजमहल मो. दानिश हुसैन ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।रैली में प्रखंड एवं अंचल कार्यालय राजमहल के सभी पदाधिकारी और कर्मी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। प्रतिभागियों में बीपीओ गगन बापू, अंचल निरीक्षक ब्रह्मदेव कुमार, सहायक प्रमोद कुमार साह, मो. सिराजुल हक, मो. शाहजहां अंसारी, राकेश कुमार, दिनेश कुमार, विकास कुमार, मो. एहसानुल जमील, निरंजन कुमार, राम कुमार, संदीप कुमार, मुशर्रफ, गोपाल, विजय सहित कई अन्य कर्मी शामिल थे।साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य स्थानीय पर्यटन स्थलों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को जनमानस तक पहुंचाना रहा। प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ इस रैली को सफल बनाया।
