स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गहन समीक्षा, 23 पंचायतों को टीवी मुक्त बनाने का निर्देश।

श्रीकांत दास / विशाल विचार

राजमहल साहिबगंज राजमहल प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. यूसुफ एवं राजमहल अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू, की संयुक्त अध्यक्षता में प्रखंड टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड अंतर्गत संचालित सभी स्वास्थ्य विभागीय कार्यक्रमों की बारीकी से समीक्षा की गई।बैठक के दौरान टीवी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत चयनित टीवी मुक्त पंचायतों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। अधिकारियों ने अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर देते हुए राजमहल प्रखंड के कुल 23 पंचायतों को टीवी मुक्त पंचायत घोषित करने हेतु आवश्यक कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया।इसके साथ ही आगामी 10 फरवरी 2025 से 25 फरवरी 2025 तक चलने वाले मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान को लेकर विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई।संबंधित पदाधिकारियों को अभियान से पूर्व सभी स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण सुनिश्चित करने, दवा वितरण, माइक्रोप्लान, मॉनिटरिंग एवं जन-जागरूकता गतिविधियों को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया।बैठक में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से डॉ. अब्दुल कलाम, RRT, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक विकास फ्रांसिस खालको, प्रखंड लेखा प्रबंधक अमित कुमार, प्रखंड डाटा प्रबंधक नितिन मुर्मू, संजय यादव, मनीष टुडू, डेनियल किस्कू सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों की सफलता के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय, समय पर क्रियान्वयन एवं सतत निगरानी आवश्यक है, ताकि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *