श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत माय भारत (मेरा युवा भारत) साहिबगंज के तत्वावधान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन साहिबगंज प्रखंड स्थित सिद्धों–कान्हू स्टेडियम में किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, शारीरिक फिटनेस, अनुशासन एवं आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कौशल किशोर तथा एनएसएस प्रतिनिधि प्रशांत भारती की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है और ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।जिला स्तरीय प्रतियोगिता के अंतर्गत पुरुष वर्ग में लंबी कूद एवं 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं महिला वर्ग के लिए रस्सी कूद, कबड्डी तथा 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें महिला खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया।प्रतियोगिता को सफल बनाने में माय भारत (मेरा युवा भारत) साहिबगंज के स्वयंसेवकों की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर चंदन कुमार, कौशर अंसारी, एमटीएस राहुल यादव, विकास कुमार एवं राजीव कुमार ने आयोजन की व्यवस्था, संचालन एवं खिलाड़ियों के सहयोग में सराहनीय योगदान दिया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों की प्रशंसा की गई और भविष्य में ऐसे आयोजनों को और अधिक व्यापक स्तर पर आयोजित करने की बात कही गई। आयोजन ने युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ जिले में खेल संस्कृति को मजबूत करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *