श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज,पाकुड़।कांग्रेस द्वारा 14 दिसंबर 2025 को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित “वोट चोर गद्दी छोड़” महारैली में शामिल होने के लिए झारखंड के साहिबगंज और पाकुड़ जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विशाल जत्था शुक्रवार दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इस प्रस्थान के दौरान स्थानीय रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़, उत्साह और जोश देखने को मिला।जत्थे को रवाना करने के लिए साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान तथा पाकुड़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार सरकार स्वयं मौजूद रहे। दोनों नेतृत्वकर्ताओं ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि यह महारैली देश के लोकतंत्र, संविधान और जनता के हक़ की लड़ाई को नई दिशा देगी।प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पिछले कई दिनों से दोनों जिलों की कांग्रेस कमेटियों ने व्यापक स्तर पर तैयारी की थी।साहिबगंज बरहरवा राजमहल पाकुड़ महेशपुर लिट्टीपाडां समेत कई प्रखंडों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता समूह बनाकर दिल्ली रवाना हुए।बरहरवा साहिबगंज, तालझारी, पाकुड़, मंडरो, पतना, बरहेट, बोरियो और राजमहल रेलवे स्टेशनों से विशेष व्यवस्था के तहत कार्यकर्ताओं को एकजुट किया गया।साहिबगंज जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कहा दिल्ली रामलीला मैदान की यह महारैली केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एक निर्णायक लड़ाई है संविधान लोकतंत्र किसानों और युवाओं के हक़ को बचाने के लिए साहिबगंज से बड़ी संख्या में साथी दिल्ली पहुँच रहे हैं।वहीं पाकुड़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार सरकार ने कहा महंगाई, बेरोजगारी, संस्थाओं के दुरुपयोग और किसान मज़दूर विरोधी नीतियों के खिलाफ यह रैली जनता की आवाज़ बनेगी।पाकुड़ जिला कांग्रेस पूरे दमखम के साथ इस आंदोलन का हिस्सा है।रेलवे स्टेशनों पर आज उत्साह देखते ही बन रहा था। युवा,महिलाएँ और वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे दिल्ली चलो’ के नारे,और ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के पोस्टर लिए एकजुट होकर दिल्ली की ओर रवाना हुए। माहौल जोशीला और ऊर्जा से भरपूर था।जिला नेतृत्व का मानना है कि झारखंड से रवाना हुआ यह विशाल जनसैलाब दिल्ली की महारैली को अभूतपूर्व सफलता दिलाएगा और देशभर में एक मजबूत लोकतांत्रिक संदेश देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *