श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में गोपनीय कार्यालय, साहिबगंज में पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (R & R) कॉलोनी से संबंधित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य कॉलोनी के विकास कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन करना और कार्यों में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना था।बैठक के दौरान उपायुक्त हेमंत सती ने R & R कॉलोनी से जुड़े विभिन्न परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और उच्च गुणवत्ता के साथ संपन्न किए जाएँ। उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि कॉलोनी के पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की विलंबता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी निर्धारित समयसीमा में अपने कार्यों को पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध हों।

बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की गई भू-अर्जन से संबंधित प्रक्रियाओं की स्थिति प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की प्रगति आधारभूत संरचनाओं के निर्माण कार्य लंबित मामलों का निष्पादन फील्ड स्तर पर टीमों के कार्यों की समीक्षा उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के लिए फील्ड स्तर पर निरंतर निगरानी की जाए और सभी कार्य पारदर्शी तरीके से संपन्न किए जाएँ।बैठक में अपर समाहर्ता गौतम भगत, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी छुटेश्वर दास सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित थे। अधिकारियों ने उपायुक्त को वर्तमान कार्यों की स्थिति और भविष्य की कार्ययोजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।उपायुक्त हेमंत सती की बैठक कि R & R कॉलोनी से जुड़े सभी कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएंगे, जिससे प्रभावित परिवारों का पुनर्वास शीघ्र और प्रभावी तरीके से सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *