
श्रीकांत दास / विशाल विचार
जिरवाबाड़ी, साहिबगंज। जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में गुरुवार को जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और मोटर वाहन अधिनियम एम.वी.आई. के तहत नियमों का पालन कराने को सुनिश्चित करना था।अभियान के दौरान कुल 47 वाहनों की जांच की गई। इस जांच में ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाणपत्र, इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन, परमिट और वाहन फिटनेस जैसी दस्तावेजों की कड़ाई से जांच की गई। जांच में नियमों का पालन नहीं करने वाले 19 वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया। इन वाहनों से कुल 31,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।इस मौके पर वाहन निरीक्षक अभिषेक मुंडा, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह, आईटी सहायक राजहंस, थाना प्रभारी शशि कुमार सिंह एवं अन्य पुलिस बल उपस्थित थे। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे ताकि सड़क सुरक्षा बढ़ाई जा सके और नियमों का पालन करने के प्रति वाहन चालकों में जागरूकता लाई जा सके।जिला परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी गाड़ी की सभी जरूरी दस्तावेज समय पर अपडेट रखें और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि ऐसे चालान और जुर्माना से बचा जा सके।
