श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज। समाहरणालय स्थित जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त हेमंत सती द्वारा आयोजित जनता दरबार में आज जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को रखा। उपायुक्त ने एक-एक कर सभी शिकायतकर्ताओं से संवाद स्थापित किया और उनकी बातों को गंभीरता से सुना।जनता दरबार के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, वृद्धजनों तथा युवाओं ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें विभिन्न विभागों की योजनाओं से संबंधित शिकायतें, राजस्व एवं भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाएँ, शिक्षा, बिजली-पानी की समस्याएँ तथा अन्य व्यक्तिगत व सामुदायिक मुद्दे शामिल रहे।उपायुक्त हेमंत सती ने जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं को न सिर्फ सुनना बल्कि समयबद्ध तरीके से उनका निवारण करना है।भौतिक जांच का निर्देश, संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के आदेश शिकायत प्राप्त होने पर उपायुक्त ने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन की सटीक एवं निष्पक्ष भौतिक जांच की जाए।समस्याओं का समाधान निश्चित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए।की गई कार्यवाही की प्रतिपुष्टि (फीडबैक) अनिवार्य रूप से उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि किसी भी शिकायत में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हर विभाग समस्या समाधान की दिशा में जवाबदेही के साथ कार्य करे।जनता दरबार बना आम लोगों की समस्याओं का प्रभावी मंच जनता दरबार में आए लोगों ने कहा कि इस माध्यम से उन्हें अपनी समस्याएँ सीधे जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारी तक पहुँचाने में सुविधा मिलती है और समाधान की उम्मीद भी बढ़ती है। कई शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याओं को सुने जाने पर संतोष व्यक्त किया।उपायुक्त ने जनता से आग्रह किया कि वे किसी भी सरकारी योजना या सेवा से संबंधित समस्या होने पर निःसंकोच प्रशासन से संपर्क करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *