रबी कार्यशाला के उपरांत किसानों के बीच उन्नत मसूर एवं सरसों बीज का वितरण।

साहिबगंज। साहिबगंज प्रखंड सभागार, सदर के प्रांगण में रबी कार्यशाला सह कृषक गोष्ठी 2025-26 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए प्रगतिशील कृषकों एवं कृषक मित्रों ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं अतिथियों की सहभागिता कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी बासुकी नाथ टुडू ने की।इस अवसर पर जिला कृषि कार्यालय से आत्मा के उप परियोजना निदेशक मंटू कुमार,HDFC एग्रो इंश्योरेंस कंपनी के जिला प्रतिनिधि अमित कुमार,प्रखंड समन्वयक सौरभ कुमार,प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजीव पांडेय,एटीएम नीरज कुमार एवं अंशु कुमारी,जिला उद्योग केंद्र की प्रखंड समन्वयक रश्मि कुमारी,तथा गंगा प्रसाद पूरब पंचायत के मुखिया संतोष गौड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कृषि विशेषज्ञ उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी बासुकी नाथ टुडू ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय द्वारा संचालित विभिन्न कृषक हितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजीव पांडेय ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की बिंदुवार जानकारी साझा की और किसानों से निःशुल्क आवेदन फॉर्म जमा कर शीघ्र आवेदन करने का अनुरोध किया।इसके साथ ही कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न तकनीकी कार्यक्रमों, उन्नत कृषि पद्धतियों और लाभकारी योजनाओं की पूर्ण जानकारी भी दी गई, जिससे किसान रबी मौसम में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकें।रबी कार्यशाला के समापन के बाद राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (NFSNM) योजना के तहत किसानों के बीच उन्नत किस्म के मसूर एवं सरसों बीज का वितरण किया गया। वितरण इस प्रकार रहा हाजीपुर पश्चिम पंचायत, राजगाँव 15 किसानों को मसूर बीज (वैरायटी: IPL 220 HIL) वितरित,हाजीपुर ओझाटोली 25 किसानों को सरसों बीज (वैरायटी: DRMR 150-35 HIL) प्रदान किसानों ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं तकनीकी मार्गदर्शन को उपयोगी बताते हुए कार्यक्रम के प्रति संतोष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *