
श्रीकांत दास / विशाल विचार
राजमहल, साहिबगंज।राजमहल प्रखंड सभागार में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण के अंतर्गत लम्बित आवासों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कोऑर्डिनेटर आवास सुमित कुमार चौबे ने की।बैठक के दौरान उन्होंने पंचायत डाहुटोला, पश्चिम जामनगर एवं मध्य नारायणपुर के उन लाभुकों से मुलाकात की, जिनके आवास अब तक पूर्ण नहीं हो सके हैं। जिला कोऑर्डिनेटर ने सभी लाभुकों को जल्द-से-जल्द निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. यूसुफ एवं जिला समन्वयक सुमित कुमार चौबे ने सभी आवास प्रभारियों के साथ अलग से बैठक की। अधिकारियों ने कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवासों का कार्य हर हाल में पूरा किया जाए।निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जाए ताकि निर्माण में किसी प्रकार की देरी न हो।सरकार द्वारा चिन्हित सभी पात्र लाभुकों को समय पर योजना का लाभ दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता है।अधिकारियों ने कहा कि प्रखंड स्तर पर आवास निर्माण की मॉनिटरिंग को और तेज किया जाएगा ताकि कोई भी पात्र परिवार आवास योजना से वंचित न रह जाए।
