
श्रीकांत दास / विशाल विचार
साहिबगंज। जिले के पाँच उभरते कुश्ती खिलाड़ी आगामी 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती (SGFI) प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने हेतु मंगलवार को बलिया (उत्तर प्रदेश) पहुँचे। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 8 से 12 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जा रही है।खेलो इंडिया कुश्ती केंद्र, चांद भैरव इनडोर स्टेडियम के तीन खिलाड़ी और दो अन्य चुने गए साहिबगंज स्थित चांद भैरव इनडोर स्टेडियम में संचालित खेलो इंडिया कुश्ती केंद्र के तीन प्रशिक्षु ऋषि कुमार (48 किग्रा)अंकुश कुमार (51 किग्रा)सोनू कुमार (65 किग्रा) वहीं दो अन्य खिलाड़ी कुणाल कुमार (71 किग्रा)राजू यादव (80 किग्रा) अंडर–17 फ्री-स्टाइल कुश्ती वर्ग में झारखंड की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चुनौती पेश करेंगे।सभी पाँचों खिलाड़ियों का चयन रांची में आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर के उपरांत किया गया। प्रशिक्षण पूरा करके ये खिलाड़ी अब बलिया में होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा में अपना दमखम दिखाने को तैयार हैं।
खिलाड़ियों के बलिया रवाना होने से पूर्व जिले के वरिष्ठ अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने उन्हें उत्साहवर्धन के साथ शुभकामनाएँ दीं। शुभकामना देने वालों में मुख्य रूप से शामिल रहे उपायुक्त हेमंत सती उपविकास आयुक्त सतीश चंद्रा आईटीडीए निदेशक संजय कुमार दास अपर समाहर्ता गौतम भगत जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गा नंद झा जिला खेल पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष जिला कुश्ती सचिव नमिता कुमारी खेल समन्वयक कौशल किशोर मरांडीइसके अतिरिक्त खेलो इंडिया कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक प्रकाश सिंह बादल को भी अधिकारियों और खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएँ दीं।जिले के खिलाड़ियों के राष्ट्रीय स्तर पर चयन और बलिया रवाना होने पर खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि ये युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर जिले और राज्य का गौरव बढ़ाएँगे।
