विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने कई मामलों पर तत्काल कार्रवाई की पहल ।

श्रीकांत दास / विशाल विचार
बरहरवा साहिबगंज बरहरवा प्रखंड विधायक कक्ष में आयोजित परंपरागत मंगल दिवस जनता दरबार में इस बार भी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जनता दरबार में आम लोगों ने अपनी विभिन्न प्रकार की समस्याएँ विधायक प्रतिनिधि बरकत खान के समक्ष रखीं, जिन्हें उन्होंने गंभीरता से सुना और समाधान की दिशा में तुरंत कदम उठाए।ग्रामीणों ने रखी अनेक महत्वपूर्ण समस्याएँ जनता दरबार में आए लोगों ने जमीन से जुड़े विवाद, भूमि अतिक्रमण, पीएम आवास, अबुआ आवास योजना, पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा कार्य, जाति आय निवास प्रमाणपत्र, आधार अपडेट, बैंक से संबंधित दिक्कतें तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं।विधायक प्रतिनिधि ने प्रत्येक शिकायत पर विस्तृत बातचीत करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।नगर कार्यालय पहुंच कर कराया समस्याओं का निराकरण आवास एवं अन्य आवश्यक मामलों की गंभीरता को देखते हुए बरकत खान स्वयं बरहरवा नगर अधिकारी दीपक कुमार के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को नगर अधिकारी के समक्ष रखते हुए इनके शीघ्र समाधान की मांग की।नगर अधिकारी ने भी सभी मामलों पर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया।सीएम ग्राम सड़क योजना से जुड़ी समस्या पर भी कार्रवाई जनता दरबार के दौरान एक संवेदक द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत पीडब्ल्यूडी पथ मयूरकोला पंचायत भवन बोर्सिया टोला डुबा टोला आईटीआई कॉलेज, मयूरकोला बासूटोला तक सड़क निर्माण में भूमि संबंधी अड़चन की सूचना दी गई।इस पर बरकत खान ने तुरंत अंचल पदाधिकारी अनोज कुमार से दूरभाष पर बात कर संबंधित स्थल की मापी कराने और भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को शीघ्र आगे बढ़ाने का आग्रह किया।जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद जनता दरबार के दौरान प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, नेहाल अख्तर, निताई सरकार, अभिजीत केडिया, छोटे लाल रामानी, अजीत कुमार रॉय, दीपक महतो, राजू महतो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
