
श्रीकांत दास / विशाल विचार
बरहरवा साहिबगंज। रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी (Railway Judicial Magistrate) साहिबगंज राहुल कुमार के निर्देश पर पूर्व निर्धारित कैंप कोर्ट कार्यक्रम के तहत मंगलवार को बरहरवा रेलवे स्टेशन और स्टेशन परिसर में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा व्यापक अभियान चलाया गया।इस अभियान का नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने किया। उनके साथ उपनिरीक्षक लाल बहादुर माझी, सहायक उपनिरीक्षक सुरेश पासवान, एस.के. भारती, कांस्टेबल अनिल कुमार सह, जितेंद्र प्रसाद यादव, चंदन कुमार राम, प्रवीण कुमार, जय सिंह, ए.डी. चौधरी, हेड कांस्टेबल ए.सी. दास, मजनू सोरेन, कांस्टेबल सतीश कुमार, शहजाद अंसारी, बबलू मुर्मू, राकेश कुमार और अजय कुमार शामिल थे।गहन छापामारी, 84 लोगों की गिरफ्तारी टीम ने स्टेशन, स्टेशन परिसर और गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों में गहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे एक्ट की अलग-अलग धाराओं 167 (20 लोग), 147 (07), 159 (13), 162 (26), 144 (04) और 145 (14) के तहत कुल 84 लोगों को गिरफ्तार किया गया।सभी आरोपितों को कैंप कोर्ट (वीआईपी लॉन्ज, बरहरवा) में रेलवे ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट राहुल कुमार के समक्ष पेश किया गया, जहाँ उनसे कुल ₹18,209 रुपये का जुर्माना वसूला गया।13032 जयनगर पैसेंजर में भी कड़ी चेकिंग साहिबगंज से बरहरवा तक चलाए गए विशेष मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान के दौरान ट्रेन संख्या 13032 जयनगर पैसेंजर में बिना टिकट यात्रा कर रहे 35 यात्रियों से भी जुर्माना वसूला गया।बिना बुक किए सामान पर भी हुई कार्रवाई बरहरवा स्टेशन में चलाए गए अभियान के दौरान 4 लोगों से बिना बुक किए सामान पाए जाने पर कुल ₹640 रुपये का जुर्माना किया गया।अभियान का उद्देश्य आरपीएफ ने बताया कि यह अभियान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, अनधिकृत गतिविधियों पर रोक लगाने और रेलवे नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए चलाया गया।
