श्रीकांत दास / विशाल विचार

झारखंड विधानसभा बरहरवा प्रखंड अंतर्गत कोटालपोखर में निर्माणाधीन ट्रॉमा सेंटर जल्द ही चालू होने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक निसात आलम ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा में इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाते हुए ट्रॉमा सेंटर को शीघ्र संचालित करने की मांग की।विधानसभा में जवाब देते हुए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आश्वस्त किया कि वे जल्द ही कोटालपोखर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रॉमा सेंटर के लिए आवश्यक उपकरणों और सामग्रियों की खरीद प्रक्रिया अंतिम चरण में है और इन्हें पूरा करते ही ट्रॉमा सेंटर को चालू कर दिया जाएगा।रणनीतिक स्थान पर है कोटालपोखर का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटालपोखर पीएचसी बेहद महत्वपूर्ण और रणनीतिक स्थान पर स्थित है। यह बरहरवा पाकुड़ मुख्य पथ,कोटालपोखर फरक्का मुख्य मार्ग,तथा कोटालपोखर हिरणपुर मुख्य पथ के बीचों-बीच स्थित है।इन मार्गों पर अक्सर सड़क दुर्घटनाएँ होती रहती हैं। ऐसे में दुर्घटनाग्रस्त लोगों को तत्काल उपचार की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण कई बार गंभीर परिणाम सामने आते रहे हैं। इसी आवश्यकता को देखते हुए यहाँ ट्रॉमा सेंटर की स्थापना का प्रस्ताव पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के कार्यकाल में रखा गया था, जिसके बाद इसके निर्माण की स्वीकृति भी मिली।ट्रॉमा सेंटर चालू होने से मिलेगी बड़ी राहत स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों का मानना है कि ट्रॉमा सेंटर के शुरू हो जाने से सड़क दुर्घटनाओं के शिकार लोगों को समय पर जीवनरक्षक उपचार मिलेगा,आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलेंगी,और मरीजों को दूर ले जाने की मजबूरी भी काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने कहा स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करना प्राथमिकता पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए झारखंड कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने कहा कि पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।उन्होंने कहा “हम लगातार प्रयासरत हैं कि स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ। सड़क दुर्घटना के समय ट्रॉमा सेंटर में समय पर इलाज मिलना बेहद जरूरी है, और इसे सुनिश्चित करने के लिए हम लगातार सरकार से संपर्क में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *