श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज। उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में सोमवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना तथा SMAM योजनांतर्गत कृषि यंत्र वितरण की स्वीकृति एवं अनुमोदन हेतु जिला स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा सभी योग्य आवेदनों को मंजूरी प्रदान की गई।बैठक में उपायुक्त ने कहा कि कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि किसानों को आधुनिक तकनीक का लाभ मिल सके। उन्होंने समीक्षा के दौरान विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर चर्चा की 5 HP मोटर पंप सेट सोलर पंप सेट मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना अन्य कृषि यंत्रों के लिए प्राप्त आवेदन सभी योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की पात्रता की जाँच के बाद समिति ने सभी योग्य आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की।उपायुक्त हेमंत सती ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत लाभार्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाएँ। उन्होंने कहा कि योजनाओं के कार्यान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।कृषि यंत्रों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।किसानों को शीघ्रातिशीघ्र लाभ पहुँचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से परियोजना निदेशक, आईटीडीए संजय कुमार दास जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का जिला मत्स्य पदाधिकारी वीरेंद्र विन्हा जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी राहुल गुप्ता जिला पशुपालन पदाधिकारी रामसरिक प्रसाद जिला उद्यान पदाधिकारी अमितेश रंजन इन सभी अधिकारियों ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अपने विचार साझा किए और किसानों तक लाभ पहुंचाने के लिए सामूहिक रूप से समन्वित प्रयास करने पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *