
श्रीकांत दास / विशाल विचार
पतना साहिबगंज जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार दास के निदेशानुसार सोमवार को संत थॉमस बालिका उच्च विद्यालय, धर्मपुर पतना में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम मंथन संस्था, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं संरक्षण पदाधिकारी गैर संस्थागत देखरेख के संयुक्त सहयोग से आयोजित हुआ।कार्यक्रम का मूल उद्देश्य छात्राओं में सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता,आत्मरक्षा और सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देना था।छात्राओं को कठिन परिस्थितियों में साहसपूर्वक खड़े होने, अपनी सुरक्षा के प्रति सचेत रहने तथा सामाजिक कुरीतियों का विरोध करने की प्रेरणा दी गई। संस्थागत देखरेख की प्रतिनिधि चंदा कुमारी ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसके तहत लड़कियों के प्रति भेदभाव खत्म करना,उन्हें शिक्षा से जोड़ना,और सामाजिक आर्थिक रूप से सशक्त बनाना मुख्य लक्ष्य है।यह योजना बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा, और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए केंद्रित है। कार्यक्रम में छात्राओं को अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया, जिनमें शामिल थे गुड टच – बैड टच बाल विवाह की रोकथाम बाल श्रम निषेध यौन शोषण और उससे बचाव के उपाय POCSO Act किशोर न्याय अधिनियम (J.J. Act) नशा मुक्ति जागरूकता स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर आफ्टर केयर एवं दत्तक ग्रहण प्रक्रिया एंटी साइबर क्राइम जागरूकता शिकायत हेतु टोल-फ्री नंबर 1930 महिला सुरक्षा हेतु वन स्टॉप सेंटर (181) मासिक धर्म स्वच्छता और स्वास्थ्य छात्राओं को बताया गया कि सामाजिक कुरीतियों जैसे बाल विवाह, बाल श्रम, और यौन शोषण को समाप्त करने के लिए केवल सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं हैं समाज की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है।इस अवसर पर चंदा कुमारी, शोभा कुमारी, मोहम्मद इकबाल, सुमन कुमार, आराधना मंडल, रितेश कुमार लोहानी सहित कई गणमान्य लोग एवं विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित थे। सभी ने छात्राओं को सुरक्षित, शिक्षित और जागरूक समाज बनाने हेतु प्रेरित किया।
