उद्यान विकास योजना के तहत 137 किसानों को तीन क्लस्टरों में दिया जाएगा प्रशिक्षण।

श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिला उद्यान कार्यालय, साहिबगंज द्वारा उद्यान विकास योजना के तहत पाँच दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत कर दी गई है। यह प्रशिक्षण बोरियो एवं साहिबगंज प्रखंड में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जेएसएलपीएस एवं जेटीडीएस के अभिसरण से चयनित 137 किसानों को तीन अलग-अलग क्लस्टरों में प्रशिक्षित किया जाएगा।बोरियो प्रखंड के मोती पहाड़ी में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ मुखिया सेल्विना मरांडी एवं जिला उद्यान पदाधिकारी अमितेश रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में स्थानीय किसान, ग्रामीण महिलाएँ और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।जिला उद्यान पदाधिकारी अमितेश रंजन ने कहा कि इस पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का मुख्य मकसद ग्रामीण युवाओं, महिलाओं एवं किसानों को मशरूम उत्पादन से जोड़कर स्वरोजगार, कौशल विकास और अतिरिक्त आय के अवसर उपलब्ध कराना है। उनके अनुसार मशरूम उत्पादन आज के समय में कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाला उद्यम है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर सकता है।उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद चयनित किसान अपने-अपने गाँव में मशरूम उत्पादन शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा सकेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में उद्यान विभाग के प्रेम पासवान, बागवान मित्र राजेंद्र साह सहित विभागीय कर्मी मौजूद रहे।प्रशिक्षण में शामिल होने वाले किसानों में महिषा पहाड़िया, सुंदर पहाड़िया, सोनी पहाड़ीन, चांदी पहाड़ीन, रानी पहाड़ीन सहित सभी 137 चयनित किसानों ने प्रशिक्षण को लेकर उत्साह व्यक्त किया।किसानों का कहना है कि यह प्रशिक्षण उनके लिए आजीविका के नए अवसर खोलेगा, जिससे वे अपने परिवार को आर्थिक रूप से बेहतर बना सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *