मुख्य अतिथि के रूप में राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा हुए शामिल।

श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज। संत जेवियर्स उच्च विद्यालय हिन्दी, साहिबगंज में शनिवार को 21वाँ वार्षिक खेलकूद समारोह बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा शामिल हुए। विद्यालय प्रबंधन एवं छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक अंदाज़ में उनका भव्य स्वागत किया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद छात्रों ने आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।अपने संबोधन में विधायक एमटी राजा ने कहा कि “खेल केवल शारीरिक विकास का साधन नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है।

उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को ऐसे आयोजन नियमित रूप से कराने के लिए बधाई दी तथा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समारोह में विधायक प्रतिनिधि सह झामुमो जिला युवा सचिव मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, साहिबगंज नगर अध्यक्ष आदित्य यादव, वरिष्ठ नेता मो. कलिमुददीन, आकाश यादव, शाह कमर, नुमान अंसारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने प्रतिभागी छात्रों का उत्साहवर्धन किया और जीत व सहभागिता दोनों के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के अंत में विभिन्न खेल स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। विद्यालय प्रबंधन की ओर से मुख्य अतिथि एवं सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *