सुमन कुमार दत्ता -विशाल विचार (पाकुड़)
पाकुड़:-पाकुड़ कांग्रेस कमेटी द्वारा भारतीय संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के पुरोधा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि शनिवार पूर्वाह्न 11:30 बजे डॉ. अंबेडकर चौक पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जिला एवं प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता समय पर पहुँचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने की। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद डोकानिया, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, ओबीसी जिला अध्यक्ष आमिर हमजा, सोशल मीडिया चेयरमैन पियारूल इस्लाम, मोहम्मद सिराजुद्दीन शेख, डॉ. जहीरुल इस्लाम, रामविलास महतो, नज़रुल इस्लाम, आबिद अंसारी, कदीर अंसारी, मिथुन मरांडी, कमरुल शेख, फिरोज शेख सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।नेताओं ने इस अवसर पर बाबा साहेब के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन समता, न्याय और मानवाधिकारों की रक्षा के प्रति समर्पित रहा है। भारतीय संविधान में दिए गए मौलिक अधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों की बुनियाद बाबा साहेब की दूरदृष्टि का परिणाम है।पाकुड़ कांग्रेस कमेटी ने संकल्प लिया कि वे डॉ. अंबेडकर द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए सामाजिक सद्भाव, समानता और प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए लगातार कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
#DrBRAmbedkar #AmbedkarJayanti #AmbedkarDeathAnniversary #PakurCongress #CongressCommittee #PakurNews #JharkhandNews #BRSAmbedkar #IndianConstitution #SocialJustice #EqualityForAll #AmbedkarTribute #BabaSaheb
