श्रीकांत दास / विशाल विचार

राजमहल साहिबगंज राजमहल मुंडली मिशन विद्यालय परिसर में शनिवार को विधायक निधि मद से निर्मित पीसीसी सड़क का विधिवत उद्घाटन राजमहल के सम्मानित विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एम.टी. राजा ने किया। लगभग 4.5 लाख रुपये की लागत से तैयार इस सड़क के बन जाने से विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों, अभिभावकों और स्थानीय ग्रामीणों को अब बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।उद्घाटन समारोह के दौरान विधायक एम.टी. राजा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता निरंतर जारी है। उन्होंने बताया कि शिक्षा संस्थानों से जुड़ी आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करना उनकी प्राथमिकता में है, ताकि बच्चों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।

उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले दिनों में भी क्षेत्र में विकास कार्यों की गति और तेज़ की जाएगी।कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षकों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लोगों ने विधायक का धन्यवाद देते हुए कहा कि सड़क बनने से वर्षों पुरानी परेशानी दूर हो गई है।इस मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और गणमान्यों ने भी विधायक द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की और क्षेत्र में इसी तरह योजनाओं के निरंतर क्रियान्वयन की अपेक्षा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *