2430 रिक्तियों के लिए हुई चयन प्रक्रिया, 166 अभ्यर्थी चयनित, 256 शॉर्टलिस्ट।

श्रीकांत दास / विशाल विचार
साहिबगंज श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड, राँची के तत्वावधान में बुधवार को सिद्धो कान्हू सभागार, साहिबगंज में जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर द्वारा एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।मेले में कुल 16 प्रतिष्ठित नियोजक शामिल हुए, जिनमें साहिबगंज जिले के 06 निजी क्षेत्र के नियोक्ता भी उपस्थित थे। विभिन्न कंपनियों द्वारा Sales Executive, Manager, Computer Operator, Sales Development Executive, Mobilizer, GDA Trainer, SMO Trainer, Digital Mitra, Assistant Electrician, MIS, Machine Operator, Driver, Security Guard, BDM, Trainee Operator, Fitter, Carpenter, Mason, Helper, Apprentice Trainee आदि पदों के लिए कुल 2430 रिक्तियों पर नियोजन प्रक्रिया चलाई गई।

चयन परिणाम 166 अभ्यर्थी चयनित 256 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट उद्योग विभाग, जेएसएलपीएस एवं RSETI द्वारा 119 अभ्यर्थियों को स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ व मुख्य वक्तव्य कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उन्होंने चयनित 06 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए और कहा कि जिला प्रशासन युवाओं को रोजगार अवसरों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है।कार्यक्रम में जिला नियोजन पदाधिकारी सह जिला कौशल पदाधिकारी मनोज मनजीत ने स्वागत भाषण एवं विषय प्रवेश प्रस्तुत किया।सफल संचालन में सहयोग रोजगार मेला को सफल बनाने में जय प्रकाश सिन्हा (उ. व. लिपिक), राजीव रंजन कुमार, सुरज मालपहाड़िया, अमित कुमार गुप्ता, राजेन्द्र कुमार, राजहंस, स्किल सेंटर के प्रशिक्षकगण एवं अन्य कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
