श्रीकांत दास / विशाल विचार

साहिबगंज जिले के चांद भैरव इनडोर स्टेडियम स्थित खेलो इंडिया कुश्ती केंद्र के प्रतिभाशाली प्रशिक्षु राजू कुमार 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती (एसजीएफआई) प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने गोरखपुर रवाना हो गए हैं।स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता 30 नवंबर से 04 दिसंबर 2025 तक उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित हो रही है।राजू कुमार अंडर–19 आयु वर्ग, 60 किलो ग्रीको-रोमन शैली में राज्य की ओर से चुनौती पेश करेंगे। प्रतियोगिता से पूर्व वे रांची में आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेकर पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने जा रहे हैं।रवानगी के अवसर पर उपायुक्त हेमंत सती, उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, आईटीडीए निदेशक संजय कुमार, अपर समाहर्ता गौतम भगत, जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा, जिला खेल पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष, जिला कुश्ती सचिव नमिता कुमारी, खेलो इंडिया कुश्ती केंद्र के प्रशिक्षक प्रकाश सिंह बादल, खेल समन्वयक कौशल किशोर मरांडी सहित जिले के खेल प्रेमियों ने राजू कुमार को शुभकामनाएँ दीं।जिले को उम्मीद है कि राजू कुमार अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर झारखंड का गौरव बढ़ाएँगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *